विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मगध मेडिकल में चार और एईएस-जेई के संदिग्ध मरीज भर्ती

By JagranEdited By:
Published: Mon, 22 Jul 2019 12:22 AM (IST)

गया । मगध क्षेत्र में एईएस-जेई संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अनुग्रह नारायण मगध मेडि

मगध मेडिकल में चार और एईएस-जेई के संदिग्ध मरीज भर्ती
मगध मेडिकल में चार और एईएस-जेई के संदिग्ध मरीज भर्ती

गया । मगध क्षेत्र में एईएस-जेई संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में रविवार को एईएस-जेई संदिग्ध के चार नए मरीज भर्ती कराए गए। इनमें गया और औरंगाबाद के दो-दो मरीज शामिल हैं। गया जिले से अर्चना व चिक्कु कुमार भर्ती हुए हैं। वहीं औरंगाबाद के सोनम कुमारी व क्रिश कुमार मिश्रा को भर्ती कराया गया है। वहीं, अब तक मगध मेडिकल के जेई-एईएस के स्पेशल वार्ड में कुल 58 मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें 16 की मौत हो गई है। वहीं, 22 स्वस्थ्य होकर घर चले गए है। फिलहाल 14 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, खून की जांच रिपोर्ट में 10 मरीजों के जेई पॉजीटिव आया है। वहीं, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के अनुसार यहां बेहतर इलाज हो रहा है।