जहर से नहीं मरा तो गमछा से गला दबाकर मारा था पति को
अपने पति की ही हत्या कर देने वाली जमुनी देवी प्रेमी के प्यार में इतनी पागल हो गई थी ।
गया। अपने पति की ही हत्या कर देने वाली जमुनी देवी प्रेमी के प्यार में इतनी पागल हो गई थी कि उसे घर-परिवार का जरा भी होश नहीं रहा।
अपने पति बासु तुरी की हत्या का जो तरीका अपनाया, उसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है। उसने पूछताछ में बताया कि पहले भोजन में चूहा मारने की दवा डाल दी थी। खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने पति गर्दन को गमछा से तब तक दबाए रखा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इस काम में उसकी बहन बिफिया ने भी साथ दिया।
बुधवार को बासु तुरी हत्याकाड की जांच में पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार उसकेघर पहुंचे तो देखा कि ताला लगा है। पुलिस पदाधिकारी को गांव में आते देख हाहेसाडी तुरी बस्ती के लोग उनके पास पहुंच गए। आसपास के लोगों ने उनसे कहा कि जब जमुनी पति की हत्या कर रही थी तो घर में मौजूद जमुनी की बहन बिफिया देवी चुप क्यों थी। यदि वह शोर मचाती तो वे लोग जरूर आते। हो सकता है कि वे लोग बासु को बचा लेते। वह आज जिंदा होता।
अवर निरीक्षक ने कहा कि जमुनी के प्रेमी राजेन्द्र यादव उर्फ बंडा को गिरफ्तार की काफी खोजबीन की गई, पर उसका सुराग नहीं मिला है। पुलिस जमुनी की बहन को गिरफ्तार करने झारखंड भी गई थी, पर अभी सफलता नहीं मिली है।
गाव की महिलाओं ने कहा कि बासु तुरी प्रत्येक दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद घर के बाहर अपने हाथों से लगाए हुए नारियल के पौधा को एक लोटा पानी देता था। उसकी हत्या के बाद इस पौधा को देखने वाला कोई नहीं है। बासु के चचेरे भाई की पत्नी आरती देवी ने कहा कि जमुनी हत्यारन है। उसने दो लोगों की हत्या कर दी। उसने कहा कि बासु ने उसके पति की हत्या भी जमुनी के कारण ही जयपुर में कर दी थी। उसका पति भी इस औरत के प्रेम जाल में फंस गया था। यह जानकारी जब बासु को मिली तो उसने उनके पति की जयपुर में ही हत्या कर दी थी।