गया की महिला को प्यार करने का ऐसा मिला अंजाम, पहले हुआ यह गंदा काम, अब बर्बाद करने की धमकी
गया की एक पार्लर संचालिका ने अधिवक्ता पुत्र पर यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि पहले शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
गया, जागरण संवाददाता। पहले शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। अब बेटे की हत्या की धमकी दी जा रही है। पार्लर संचालिका एक महिला को प्यार करने का ऐसा अंजाम भुगतना पड़ रहा है। इस आशय की प्राथमिकी (कांड संख्या 42/21) विष्णुपद थाने में एक पीडि़ता ने दर्ज कराई है। इसमें अधिवक्ता के पुत्र को नामजद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
वीडियो वायरल करने की देने लगा धमकी
पार्लर का संचालन करने वाली महिला ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि अधिवक्ता के पुत्र ने पहले तो प्यार के जाल में फांसकर उसका यौनशोषण किया। इसके बाद बिजनेस के नाम पर लाखों रुपये और जेवरात भी ऐंठ लिए। उसकी नीयत का पता चलने पर जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो वह अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद भी जब वह नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट की। बच्चे की हत्या की धमकी देने लगा। आवेदन में कहा कि उसने एक बार अपहरण करने का प्रयास भी किया। जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो महिला ने पुलिस की शरण ली।
बहन की शादी में हुई थी मुलाकात
पीडि़ता ने कहा है कि आरोपित युवक विष्णुपद थाना क्षेत्र के गोदावरी के समीप का रहने वाला है। उससे उसकी मुलाकात चचेरी बहन की शादी के दौरान हुई थी। बाद में दोनों में घनिष्ठता बढ़ी। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फांस लिया। उससे बिजनेस करने के नाम पर करीब 120 ग्राम सोने के जेवर और तीन लाख रुपए ऐंठ लिए। विष्णुपद थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि पीड़ित महिला का 164 का बयान न्यायालय में दर्ज करा दिया गया है। केस दर्ज के बाद से हीं पुलिस अधिवक्ता पुत्र की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।