Move to Jagran APP

Gaya: भूमि विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग, पेट में गोली लगने से महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

गया के डोभी थाना क्षेत्र में बजौरा के पास भूमि विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग की घटना में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। आक्रोशित स्‍वजनों ने घटना के विरोध में गया-डोभी सड़क मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम रखा।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 01:52 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 01:52 PM (IST)
Gaya: भूमि विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग, पेट में गोली लगने से महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम
गया-डोभी मार्ग को जाम करते लोग। जागरण

डोभी (गया), संवाद सूत्र।  गया के डोभी थाना के बजौरा के पास गुरुवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से गुस्‍साए मृतका के पक्ष के लोगों ने गया-डोभी मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने मशक्‍कत कर जाम हटाया। मृतका बजौरा की मुन्ना देवी थी। 

loksabha election banner

विवादित जमीन पर गेहूं काट रही महिलाओं को भगाया

घटना के संदर्भ में मृतका के स्‍वजन श्यामदेव यादव ने कहा कि उनके परिवार के लोग लगभग एक सौ साल से इस जमीन पर रहते हैं। इस जमीन का केस स्थानीय न्यायालय में चल रहा है। गुरुवार को मनोहर लाल, श्यामसुंदर लाल, मीरा सिन्हा, जयप्रकाश सिन्हा समेत लगभग 150 लोग जमीन पर उसी जमीन पर आ गए। वे गेहूं की कटनी कर रही महिलाओं को भगाने लगे। यह देखकर बीच बीच बचाव में पहुंचे श्यामदेव यादव, रामजीत यादव, सुरेश यादव के साथ वे लोग मारपीट करने लगे। अपने लोगों को पिटते देख महिलाएं हस्तक्षेप करने लगी।

मारपीट के बाद शुरू की फायरिंग

इसके बाद लगभग एक दर्जन वाहन से आए लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस क्रम में बजौरा निवासी मुन्नी यादव की पत्‍नी मुन्ना देवी (50) की पेट में एक गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। घटना के बाद स्थानीय लोगों को जुटते देख वे भागने लगे। इधर घायल मुन्‍ना देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में भर्ती करवाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही स्‍वजन आक्रोशित हो गए। उनलोगों ने गया-डोभी मार्ग को जाम कर दिया।

तीन घंटे तक लोगों ने रखा सड़क जाम

स्‍थानीय पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। बाद में शेरघाटी के एसडीपीओ प्रमेंद्र भारती अस्पताल पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा दिया। तब लोगों ने जाम हटाया। इधर डोभी पुलिस ने उस घटना में शामिल चार लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में इलाज के दौरान पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.