रामबली हत्याकाड के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी
गया। टनकुप्पा थाना क्षेत्र के ठेकही निवासी रामबली माझी हत्या मामले में उसकी पत्नी कैली देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
गया। टनकुप्पा थाना क्षेत्र के ठेकही निवासी रामबली माझी हत्या मामले में उसकी पत्नी कैली देवी के आवेदन पर सोमवार को नौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई। कैली देवी ने पुलिस के बताया कि शाम साढे़ सात बजे हम दोनों पति पत्नी ईचोय परिवार के यहा से घर आ रहे थे। बादिलबिगहा बधार के पास नौ से दस की संख्या में अज्ञात लोगों ने मेरे हाथ पैर बाधकर व मुंह में कपड़ा ठूंसकर झाड़ी में फेंक दिया। इसके बाद मेरे पति को साथ ले गए। मैं किसी तरह से घर पहुंची और पड़ोसियों को बतायी। मेरा छोटा बेटा गुलशन कुमार आया और बंधे हाथ पैर को खोला। रात में ही घर के लोग उनकी खोज करने लगे। रात में पति का पता नहीं चला। रविवार की सुबह छह बजे उनकी मौत की सूचना मिली।
थानाध्यक्ष विकास चंद्र ने बताया कि नौ से दस अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है। महिला ने वजीरगंज डीएसपी के समक्ष भी बयान दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।