भोजपुरी एलबम की हुई शूटिंग
संवाद सूत्र, टनकुप्पा : प्रखंड के महेर पहाड़ी के जंगली क्षेत्र में शनिवार को भोजपुरी एलबम क
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 03:15 AM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 03:15 AM (IST)
संवाद सूत्र, टनकुप्पा : प्रखंड के महेर पहाड़ी के जंगली क्षेत्र में शनिवार को भोजपुरी एलबम की शूटिंग की गई। एलबम के कलाकार लोकगायक बिकु बलमा आरके व नायिका पल्लवी ने गाने की शूटिंग में भाग लिया। हिलाय देव बिहार नामक एलबम लोकगायक की दूसरी एलबम है। इसके पहले होली पर एक एलबम रिलीज हुआ था। शूटिंग के मौके पर निदेशक राजकरण, निर्माता रवि प्रकाश, वेव संयोजक बबुआ अरबिंद व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें