Move to Jagran APP

बिहार चुनाव कराने के लिए तैनात किए गए 8515 महिला-पुरुष कर्मी

कैमूर जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्‍न कराने के लिए जिला प्रशासन तत्‍पर है। इस दिशा में समुचित संख्‍या में मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कुल 8515 कर्मियों की तैनाती जिले के वि‍भिन्‍न विधानसभा में की गई है।

By Bihar News NetworkEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 03:14 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 03:14 PM (IST)
बिहार चुनाव कराने के लिए तैनात किए गए 8515 महिला-पुरुष कर्मी
28 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रथम चरण में मतदान होगा।

जासं, भभुआ: जिले में आगामी 28 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रथम चरण में मतदान होगा। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर जिले में 8515 महिला व पुरुष मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव कोरोना काल में संपन्न होने जा रहा है। इसको लेकर पूर्व से बनाए गए मूल मतदान केंद्रों के अलावा इस बार सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। 

loksabha election banner

कैमूर जिले में चारों विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मूल मतदान केंद्र 1206 व 488 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन विभाग का यह भी कहना है कि मूल मतदान केंद्र परिसर में ही सहायक मतदान केंद्र हैं।  निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ विधानसभा 203 में चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए 308 पुरुष मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 1232 पुरुष मतदान कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसी तरह से 170 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पर महिला कर्मी प्रतिनियुक्त की गई हैं। इन मतदान केंद्रों पर  340 महिला कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगी। इसके अलावा दो ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां पर केवल महिला मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसी तरह 204 मोहनियां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 255 पुरुष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1020 पुरुष कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 167 महिला मतदान केंद्रों पर 334 महिला मतदान कर्मी और 35 ऐसे बूथ बनाए गए हैं जहां पर 140 महिला मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 205 भभुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 260 पुरुष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 1040 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 179 महिला बूथ बनाए गए हैं जहां पर 558 महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा इस विधानसभा क्षेत्र में 23 ऐसे मतदान केंद्र हैं जहां पर महिला कर्मियों के प्रतिनियुक्ति होगी। इन मतदान केंद्रों पर 92 महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है । चैनपुर विधानसभा क्षेत्र 206 में 398 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1592 पुरुष कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे। इस विधानसभा क्षेत्र में 117 महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 234 महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस विधानसभा क्षेत्र में दो ऐसे मतदान केंद्र होंगे जहां पर आठ महिला मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस तरह से कैमूर जिले में 8515 महिला  पुरुष कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.