गया गीतिका का पितृपक्ष मेला विशेषांक प्रकाशित
पेज - फोटो जागरण संवाददाता गया
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 09:41 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 09:41 PM (IST)
गया। गया गीतिका का पितृपक्ष मेला विशेषांक अंक का प्रकाशित किया गया। इसके संपादक डॉ. राकेश कुमार सिन्हा रवि ने बताया कि यह अंक गया की संस्कृति के साथ पितृपक्ष मेला पर आधारित है। इसके प्रकाशक अश्विनी कुमार और सह संपादक कुमारी अर्पणा एवं डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी हैं। इसके संपादन मंडल में प्रो. महेश कुमार शरण प्रो. रामनिरंजन परिमलेंदु, डॉ. राम सिंहासन सिंह, रेणुका पालित, अक्षय कुमार, सुमंत एवं अमित कुमार है।
ज्ञात हो कि गया गीतिका के पहले अंक का प्रकाशन 2017 में हुआ था। इसके प्रथम संपादकीय सलाहकार वरिष्ठ साहित्यकार गोवर्धन प्रसाद सदय थे। इस अंक में कुल 18 लेखों का प्रकाशन किया गया है। इससे गया पितृपक्ष मेला और इसके विभिन्न संदर्भो की जानकारी मिलती है। यह अंक तीर्थयात्रियों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें