नवादा में खराब मौसम से दलहन-तिलहन को नुकसान, थोड़ी बारिश से भी बढ़ेगी किसानों की परेशानी
प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीन-चार दिनों से मौसम खराब है। छिटपुट बादल छाए रहने से बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। जिससे किसान चिंतित दिख रहे हैं। कहीं खराब मौसम मे अगर हल्की फुल्की भी बारिश हुई तो दलहन-तिलहन फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
संवाद सूत्र, रोह नवादा: प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीन-चार दिनों से मौसम खराब है। छिटपुट बादल छाए रहने से बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। जिससे किसान चिंतित दिख रहे हैं। कहीं खराब मौसम में अगर हल्की-फुल्की भी बारिश हुई तो दलहन-तिलहन फसल को नुकसान पहुंच सकता है। अचानक मौसम खराब होने से किसान परेशान दिख रहे हैं। सूर्योदय से पहले ही बादल छाए रहते हैं। किसानों ने कहा की अभी दलहन व तिलहन की फसलों में फूल आया है। अगर बारिश हुई तो दलहन व तिलहन फसलों का फूल झड़ने का डर है।
मौसम में आए बदलाव से हो सकता है नुकसान
किसानों का कहना है कि अचानक में आए बदलाव के कारण दलहन-तिलहन की फसल को नुकसान पहुंचेगा। प्रखंड के अधिकांश किसान रबी फसल के रूप में गेहूं के साथ तिल, चना, राहर, मसू सरसों की पैदावार लेते हैं। सहित अन्य गांव में किसान खेत की मेड़ में बड़े पैमाने पर अरहर की फसल के साथ दलहन-तिलहन की फसल उपजाते हैं।
पौधे खराब होने की आशंका से सहमे हैं किसान
जिन किसानों के दलहन-तिलहन में फूल आ चुके हैं उनके पौधे के खराब होने की आशंका से सहमे हुए हैं। किसान किसान सयलेेश सिंह, मनोज कुमार, करण कुमार कहा कि फुलहर हो रही तिल बारिश को बर्दाश्त नहीं कर पाती। किटाणुओं का प्रकोप बढ़ जाता है।
बारिश से झड़ जाते हैं अरहर, तिल सरसों के फूल
अरहर, तिल सरसों के फूल बारिश से झड़ जाते हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी हंस कुमार अचल दलहन तिलहन में 75% लाभदायक होगा। वहींं बारिश होने पर राहर को नुकसान पहुंचा सकता है दलहन तिलहन को अगर किसान सिंचाई कर दिए हैं तो उसमें पानी जमा होने नहीं देंंगे। बदले हुए मौसम का असर अरहर उत्पादन पर ज्यादा पड़ेगा। ऐसे में किसान पूरी तरह से मौसम पर टकटकी लगाए हुए हैं। अगर बारिश होती है तो फसलों को नुकसान होने की संभावना है।