कांग्रेस की पूर्व सांसद का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
गया। शहर के शांतिबाग में चल रहे सीएए एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने में शु
गया। शहर के शांतिबाग में चल रहे सीएए, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सह पूर्व सांसद रंजीत रंजन भी शामिल हुई। उनके गया आगमन पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लाछो देवी के संयुक्त नेतृत्व में बुनियादगंज थाना के पास सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प-माला से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में किसान सेल अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, अल्पसंख्यक अध्यक्ष कमर खान, डॉ. गगन मिश्रा, सुंमत कुमार,विद्या शर्मा, मो. खैरुद्दीन, मो. जुबैर अहमद, राजकपूर प्रसाद गुप्ता, धर्मेद्र निराला,मदीना खातुन, रुकशाना कुरैशी, अनुमंती देवी, प्रदीप शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।