Move to Jagran APP

आपदा में मदद को बढ़-चढ़कर आगे आते भाजयुमो के हर कार्यकर्ता, युवा वर्ग की हमारे संगठन की रीढ़

युवा वर्ग किसी भी चुनौती को अवसर में बदल सकते हैं यह ताकत उनमें होती है। युवा कार्यकर्ता पार्टी के झंडा का डंडा होते हैं। वाओं में बदलाव की ताकत होती है। भाजपा का युवा मोर्चा में यह ताकत है।

By Prashant KumarEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 04:32 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 04:32 PM (IST)
आपदा में मदद को बढ़-चढ़कर आगे आते भाजयुमो के हर कार्यकर्ता, युवा वर्ग की हमारे संगठन की रीढ़
कार्यक्रम का उद्घाटन करते भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल। जागरण।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित बंधन रिसोर्ट में शनिवार को भाजयुमो की कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, जिला के प्रभारी मंत्री जनक राम, मंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री जिवेश कुमार, मंत्री नितिन नवीन, सांसद सुशील कुमार सिंह व अन्य वरीय नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा का संगठन आज काफी मजबूत है। कहा कि हम युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी को बधाई देते हैं कि नई तकनीक का प्रयोग करते हुए राज्य के सभी 243 विधानसभा में सफल तरीके से सम्मेलन कराने का काम किया। अब हमें पूरी तरह से विश्वास हो गया है कि राज्य का युवा मोर्चा कितना सशक्त और एकजुट है।

कहा कि युवा मोर्चा के हर नेता व कार्यकर्ता किसी भी आपदा के समय में सबसे आगे आकर लोगों की मदद करते हैं। कोरोना के काल में भी युवा मोर्चा के नेताओं से लेकर हर कार्यकर्ता लोगों की खूब मदद की जो काबिले तारीफ है। प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि नेतृत्वकर्ता बने। इसके लिए पढ़ने की क्षमता को बढ़ाने की बात कही। कहा कि आज हमें यह देखने को मिलता है कि युवाओं में पढ़ने की क्षमता कम हुई है। बिना पढ़े ज्ञान नहीं होगा और जब ज्ञान नहीं होगा तो सफल नेतृत्वकर्ता नहीं बनेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के हर नागरिकों के हर समस्याओं को दूर करने के प्रति कृतसंकल्पित है। केंद्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। कहा कि केंद्र सरकार देशहित व जनहित में काम कर रही है। विपक्ष के किसी भी बहकावे में देश की जनता नहीं आने वाली है। पीएम मोदी की विदेश नीति आज किसी से छिपी नहीं है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसी भी संगठन का बल युवा कार्यकर्ता होते हैं और आज भाजपा का युवा मोर्चा के हर सदस्य काफी सशक्त हैं। मंत्री नितिन नवीन, जिवेश कुमार, सम्राट चौधरी ने कहा कि युवा वर्ग में वह ताकत होती है कि किसी भी कठिन से कठिन काम को कर सकते हैं। युवाओं में बदलाव की ताकत होती है। भाजपा का युवा मोर्चा में यह ताकत है। कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमे एक साधारण से कार्यकर्ता को भी बड़ा पद पर आसिन होने का अवसर मिलता है।

सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि युवा वर्ग किसी भी चुनौती को अवसर में बदल सकते हैं यह ताकत उनमें होती है। युवा कार्यकर्ता पार्टी के झंडा का डंडा होते हैं। कहा कि देश के वैसे राज्य जहां यह उम्मीद नहीं थी कि भाजपा की सरकार बनेगी पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर संगठन के नेता व पार्टी के कार्यकर्ता के बदौलत यह संभव हुआ और आसाम, कर्नाटक, गोवा, हरियाणा जैसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार, विधान पार्षद राजन कुमार सिंह समेत भाजपा व युवा मोर्चा के अन्य नेताओं ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.