हवा का रुख समझें, जहानबाद होते उत्तरप्रदेश पहुंच गई : चौधरी
गया। वंचित वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय संयो
गया। वंचित वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हवा का रुख समझें, जहानाबाद होते हुए उत्तरप्रदेश तक पहुंच चुकी है।
वे उच्च विद्यालय मैगरा के खेल परिसर में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मम्मी-डैडी पढ़ाने वाले स्कूल बंद कर मनोहर पोथी की व्यवस्था लागू होनी चाहिए। समान शिक्षा प्रणाली व्यवस्था की वकालत करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर को तमाम किसान मजदूर अपने घरो में लगाएं। भारतीय संविधान की पुस्तक घर में रखकर उसकी पूजा करें। उन्होंने कहा कि इवीएम मशीन हटाकर बैलेट पेपर लागू किया जाना चाहिए।
उन्होंने उपचुनाव के नतीजे पर कहा कि हवा अररिया से चलकर जहानाबाद होते हुए उत्तरप्रदेश तक पहुंच गई है। बैंकों में जमा पैसा लेकर भागने वाले नीरव मोदी, विजय माल्या क्यों घूम रहे हैं? जबकि लालू प्रसाद का पूरा परिवार मुकदमे से परेशान है। उन्होंने अपने उपर नवादा जिले में हमले का आरोप सरकार पर लगाया। जिला संयोजक ब्रजेश कुमार, कृष्णमुरारी प्रसाद यादव, जहानाबाद मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिलाल यादव, सरस्वती माझी, पूनम देवी, रधुनाथ यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया।