ठंडी हवा चलने से बढ़ी कनकनी, धुंध छाने से परेशानी
पिछले दिनों की अपेक्षा न्यूनतम तापमान थोड़ी वृद्धि होने के बावजूद कनकनी बरकरार है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 02:49 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 02:49 AM (IST)
गया। पिछले दिनों की अपेक्षा न्यूनतम तापमान थोड़ी वृद्धि होने के बावजूद कनकनी बरकरार है। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलती है, लेकिन सुबह शाम घर से निकलना मुश्किल है। ठंडी हवा चलने से कनकनी और बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से सुबह में कोहरे भी छाने लगे हैं, जिससे वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हो रही है। बुधवार को गया का न्यूनतम तापमान बढ़कर 4 डिग्री और अधिकतम 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सोमवार को यह 2.07 डिग्री सेल्सियस था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें