भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में हंगामा
संवाद सूत्र बाराचट्टी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष का चुनाव सुलेबटा उच्च विद्यालय में शुक्रवार को हो रहा था। अध्यक्ष पद को लेकर मतदान कर चुनाव नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
संवाद सूत्र बाराचट्टी : प्रखंड भाजपा अध्यक्ष का चुनाव सुलेबटा उच्च विद्यालय में शुक्रवार को हो रहा था। अध्यक्ष पद को लेकर मतदान कर चुनाव नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पार्टी द्वारा जिला से पर्यवेक्षक के रूप में नरेश चौधरी और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी कहासुनी हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पर्यवेक्षक मनमने ढंग से चुनाव कराना चाहते हैं।
पर्यवेक्षक सह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेश चौधरी ने बताया कि हमने पार्टी सिद्धात के अनुसार चुनाव कराने की घोषणा की परंतु कार्यकर्ता आपस में खीचतान करने लगे। वैसे प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए आठ लोगों ने नामाकंन फर्म भरा है। जिसमें शम्भू प्रसाद गुप्ता, सरयू पाडे, अजय कुमार चंद्रवंशी,दिनेश पांडे, हेमराज प्रसाद वर्मा, अवधेश कुमार वर्मा,सुनील सिंह यादव,सुधीर कुमार सिन्हा शामिल हैं। सभी फार्म और चुनाव रिपोर्ट जिला कार्यालय र्म निर्वाची पदाधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके बाद इन्हीं आठ में से किसी एक को अध्यक्ष मनोनीत करेंगे।
उधर कार्यकर्ता मतदान कराने की बात पर अड़े हैं। पार्टी कार्यकर्ता पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य रविशकर प्रसाद, ब्रह्मादेव प्रसाद केशरी सहित अन्य ने बताया कि मतदान से अगर अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ तो दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा देंगे।