मानपुर के रसलपुर में रावण का पुतला दहन
रसलपुर में रावण और मेघनाथ का पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व श्रीराम लक्ष्मण एवं हनुमान की झांकी बाजे-गाजे के साथ निकाली गई। बुधगेरे बाजार होते हुए झांकी मानपुर पहुंची।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 09:56 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 02:30 AM (IST)
गया । रसलपुर में रावण और मेघनाथ का पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान की झांकी बाजे-गाजे के साथ निकाली गई। बुधगेरे बाजार होते हुए झांकी मानपुर पहुंची। वहां से वापस रसलपुर उच्च विद्यालय के समीप पहुंची, जहां श्री राम और रावण की सेना के बीच काफी देर तक युद्ध हुई। युद्ध में रावण की सेना पराजित हो गई। उसके बाद श्रीराम द्वारा रावण एवं मेघनाथ का वध किया गया। असत्य पर सत्य के विजय होते ही श्रीराम की जयकारे लगने लगे। वीर कुंअर सिंह क्लब के अध्यक्ष हरेराम सिंह ने बताया कि रावण वध का आयोजन यहां 1995 से किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें