कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह को सफल बनाने को ले राजद की बैठक
पूर्व मुख्यमंत्री सह जननायक कर्पूरी ठाकुर की 95 वीं जयंती समारोह को सफल बनाने को ले बैठक हुई।
गया। पूर्व मुख्यमंत्री सह जननायक कर्पूरी ठाकुर की 95 वीं जयंती समारोह को सफल बनाने को लेकर शनिवार को गांधी मंडप में जिलाध्यक्ष मो. मुर्शिद आलम की देखरेख में राजद की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सह जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर 25 जनवरी को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले से काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों, अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यकों को हक लिए लड़ाई लड़े। कई बार यातना भी सुनने पड़ा। फिर भी पीछे मुड़कर देखने का काम उन्होंने नहीं किया। वहीं, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि अति पिछड़ों के सम्मान में पटना में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाग लेने के आग्रह किया। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव सहित चांद अंसारी पूर्व सांसद रामजी मांझी, विधायक कुमार सर्वजीत, कुंती देवी, पूर्व विधायक विनोद कुमार यादवेंदु, रामस्वरूप पासवान, मो. आसीर, प्रदेश सचिव वीरेंद्र गोप, जीतेंद्र यादव, उज्जैर अहमद खां, विनय कुमार यादव, सतीश कुमार, वीर प्रताप चौधरी, अजय कुमार, अरूण कुमार, विन्दी यादव, किशोरी यादव आदि मौजूद थे।