रसोइयों ने की जेल भरो आदोलन की घोषणा
भारतीय विद्यालय रसोईया संघ के आह्वान पर बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 07:05 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 07:05 PM (IST)
गया। भारतीय विद्यालय रसोईया संघ के आह्वान पर बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे रसोइयों ने बीआरसी के समक्ष रोषपूर्ण धरना दिया। संघ अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 10 जनवरी से आदोलन पर हैं। इसके कारण प्रखंड के विद्यालयों में बच्चों को मिड डे मिल का भोजन नहीं बन पा रहा है। मांगें पूरी नहीं होने पर 26 से 29 जनवरी तक जेल भरो आदोलन करने की घोषणा की गई। धरना से पूर्व रसोइयों ने नगरपालिका मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय अंदर किला, दुर्गास्थान आदि विद्यालयों में जाकर मध्यान भोजन योजना को बाधित कर दिया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष गुलाबचंद चौधरी, आशा कुमारी, लीला कुमारी, सरोज देवी सहित कई रसोइये शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें