ईवीएम को सील करने का कार्य शुरू
लोकसभा चुनाव में ईवीएम एक महत्वपूर्ण कड़ी है। ईवीएम मशीन को गया कॉलेज परिसर में।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 10:02 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 10:02 PM (IST)
गया। लोकसभा चुनाव में ईवीएम एक महत्वपूर्ण कड़ी है। ईवीएम मशीन को गया कॉलेज परिसर में रखा गया है। यहां गया संसदीय क्षेत्र के 1772 बूथों के लिए ईवीएम को सील करने का कार्य शुरू हुआ है। यहां ईवीएम के साथ वीवीपैट को भी सील किया जा रहा है। ईवीएम कोषांग प्रभारी सह बिहार राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंधक कृष्ण मोहन प्रसाद ने बतया कि पिछले एक अप्रैल से ही ईवीएम सील करने का कार्य चल रहा है। एक से दो दिनों में 1772 बूथों के लिए ईवीएम को सील कर दिया जाएगा।
कुछ को रिजर्व में रखा गया है ताकि 11 अप्रैल को मतदान के दिन कहीं से गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तुरंत उपलब्ध कराया जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें