विदेशियों पर भी चढ़ा होली का रंग
अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बोधगया में विदेशियों पर भी होली का चटख रंग चढ़ा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:44 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:44 PM (IST)
गया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बोधगया में विदेशियों पर भी होली का चटख रंग चढ़ा। विभिन्न संस्थाओं के तहत आए विदेशी स्वयंसेवकों ने भारतीय परंपरा के अनुसार अबीर-गुलाल व रंग लगाकर होली पर्व मनाया। एकोलस देला तेरे वेलफेयर सोसाइटी में स्वीटजरलैंड से आए निदेशक मार्शल सामुलार्ड ने संस्था के शिक्षकों व कर्मियों के साथ होली खेली। उन्होंने सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पकवान का स्वाद चखे। इस अवसर पर सचिव डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें