Move to Jagran APP

दीप यज्ञ व भारतीय संस्कृति पर जागरुकता अभियान

: गया शहर स्थित पुलिस लाइन दलित बस्ती में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से कार्यक्रम हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 09:04 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 09:04 PM (IST)
दीप यज्ञ व भारतीय संस्कृति  पर जागरुकता अभियान
दीप यज्ञ व भारतीय संस्कृति पर जागरुकता अभियान

जागरण संवाददाता, गया : गया शहर स्थित पुलिस लाइन दलित बस्ती में अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई कन्या जागृति मंडल सह देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आई हुई छात्रों द्वारा भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के लिए दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। ये युवतिया विश्वविद्यालय से योग एवं एक्यूप्रेशर में डिप्लोमा कर रही हैं। शामिल छात्रा का नाम काजल शर्मा, सुधा भारद्वाज, रीना पाटीदार मौजूद रहीं।

loksabha election banner

दीप यज्ञ के माध्यम से बाल श्रम, बाल विवाह, दहेज प्रथा, समाज की अन्य कुरीतियां को दूर करने पर विस्तार से चर्चा की। कन्या जागृति मंडल की सक्रिय कार्यकर्ता किरण कुमारी ने भारतीय संस्कृति पर एवं सनातन धर्म पर गर्व करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का आलोक स्लम एरिया में फैलाना अति आवश्यक है। मालूम हो कि पिछले 1 वर्ष से कन्या जागृति मंडल के बहनों द्वारा पुलिस लाइन स्लम एरिया में नियमित रूप से निश्शुल्क शिक्षा दी जा रही है। इसमें मुख्य रूप से निरमा कुमारी, स्मृति भट्टाचार्य, आकाक्षा पटेल एवं जिज्ञासा कुमारी अपना योगदान दे रही हैं। दीप यज्ञ में स्थानीय महिलाएं और युवतियों ने काफी रुचि ली। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि इस संस्था पर हमारा आस्था और भी बढ़ जाता है तब इस संस्था की युवतियां नि:स्वार्थ भाव से हमारे बच्चों और बस्ती को बेहतर बनाने के लिए अपना समय देते रहती हैं। इस कार्यक्रम को सफ ल बनाने में महिला मंडल की सक्रिय सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.