मानपुर में लगा लालू-तेजस्वी चौपाल
सनौत पंचायत के सरैया गांव में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लालू-तेजस्वी चौपाल लगाया गया।
गया। सनौत पंचायत के सरैया गांव में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लालू-तेजस्वी चौपाल लगाया गया। उसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया लाल केश्वर दास एवं मंच का संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष किशोरी यादव ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक डॉ. विनोद कुमार यादवेंन्दु ने कहा कि लालू शासन काल में जितना इस क्षेत्र में विकास हुआ उतना आज नहीं हुआ। तकनीकि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि 1990 के पूर्व समाज में क्या स्थिति थी आप लोग भी जानते हैं। गरीबों को आजादी दिलाने का काम लालू यादव ने ही किया। प्रदेश सचिव डॉ. उर्मिला पाल ने कहा कि लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ही गरीबों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले नेता हैं। वे ही आप लोगों को न्याय दिलाने का काम करेगें। चौपाल कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामजी मांझी, जिला अध्यक्ष मो. मुर्शीद आलम उर्फ नेजाम भाई, महासचिव जितेन्द्र कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पर्व मुखिया सह राजद नेता अर्जुन यादव, देवनंदन यादव, क्यूम अंसारी, पप्पू सिंह, समीर यादव आदि उपस्थित थे।