रसोइयों ने बीआरसी के समक्ष किया रोषपूर्ण प्रदर्शन
गया। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइयों ने अपनी आठ सूत्री मांग को ले धरना दिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 06:28 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 06:28 PM (IST)
गया। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइयों ने अपनी आठ सूत्री मागों को लेकर गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। नेतृत्व कर रही रसोईया रिंकू देवी ने कहा कि 10 जनवरी से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सरकार उनकी मांग पूरा करने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है। जबतक मांग पूरी नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। रसोइयों के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में मध्याह्न भोजन प्रभावित है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें