जागरण कार्यक्रम में भक्तिगीतों पर झूमे
शहर के नई सड़क मोहल्ले में शुक्रवार रात को आयोजित जागरण कार्यक्रम में भक्तगीतों के साथ हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 10:41 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 10:41 PM (IST)
गया। शहर के नई सड़क मोहल्ले में शुक्रवार रात को आयोजित जागरण कार्यक्रम में भक्तगीतों का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। आयोजन छठ पूजा समिति के बैनर तले किया गया था। जिसका उद्घाटन वार्ड संख्या 40 के पार्षद चंदू देवी द्वारा किया गया। जागरण कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से किया गया। इसके बाद एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। जिससे लोग झूमने पर मजबूर हो गए। पूरी तरह कार्यक्रम में लोग डटे रहे। इस मौके पर विष्णुपद कार्यकारणी समिति के सदस्य गजाधर लाल पाठक, समाजसेवी अमरनाथ धोकड़ी, पार्षद प्रतिनिधि सुदामा कुमार दुबे, रंजीत वर्णवाल, राकेश कुमार, सागर कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें