Move to Jagran APP

बिहार में डबल मर्डर, आपसी विवाद में छत से की फायरिंग, इलाके में तनाव

बिहार के भभुआ में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब आपसी विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। दर्जन भर लोग गिरफ्तार

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 07:30 PM (IST)
बिहार में डबल मर्डर, आपसी विवाद में छत से की फायरिंग, इलाके में तनाव
बिहार में डबल मर्डर, आपसी विवाद में छत से की फायरिंग, इलाके में तनाव

भभुआ [जेएनएन]। बिहार के भभुआ में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब आपसी विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस पुलिस पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

loksabha election banner

जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के बड़काकीर गांव में शनिवार को आपसी विवाद में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। वहां से सभी को बनारस ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों में बड़काकीर गांव के विजय खरवार व मुन्ना चौधरी शामिल हैं। वहीं घायलों में राहूल कुमार, अंगद कुमार, सत्येंद्र साह, बलिराम साह व अखिलेश कुमार आदि शामिल हैं। 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपितों के एक चार पहिया वाहन, एक बाइक व पल्सर में आग लगा दी। उसे बुझाने के लिए भभुआ से अग्निशामक वाहन गया। तब आग पर काबू पाया जाया सका, लेकिन तब तक वाहनों को काफी क्षति हो चुकी थी। घटना के बाद पहुंचे एसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी बिंदा साह व छेदी साह के घर में छापेमारी की। इसमें दो बंदूक, छह जिंदा कारतूस व कटारी आदि बरामद किए गए। 

बिंदा साह व छेदी साह के साथ-साथ दोनों के परिवार के सदस्यों व दो महिलाओं सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार नौ मार्च को कीर गांव के वशिष्ट साह के पुत्र दिनेश साह की सोनहन थाना क्षेत्र के हरला गांव में बरात गई थी। जहां बड़का कीर गांव निवासी बिंदा साह के पुत्र पंकज साह से कुछ बात को लेकर बकझक हो गई। इसके बाद वह रात में ही वापस चला आया। इसके बाद शुक्रवार को हरला गांव से कीर गांव में वशिष्ट साह के यहां मेहमान आए थे। उन मेहमानों में शामिल एक लड़के को पंकज ने पहचान लिया और मारपीट करने लगा। उस वक्त किसी तरह बीच-बचाव से मामला सुलझ गया, लेकिन जब शनिवार की सुबह हरला गांव से आए मेहमान जाने लगे तो बिंदा साह व छेदी साह के परिवार के लड़के लाठी-डंडा से लैस होकर मारने गए, तब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। 

इसी बात को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया और तब तक बिंदा साह व छेदी साह के परिवार के लड़के अपने-अपने घर की छत पर चढ़ कर फायरिंग करने लगे। फायरिंग के समय रास्ते में भागने के दौरान जो सामने आया, उसे गोली लग गई। इसमें विजय खरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुन्ना चौधरी की सदर अस्पताल में मौत हो गई। अन्य लोग घायल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.