Move to Jagran APP

पैक्स अध्यक्ष विजय के पेट में फंसी गोली डाक्टर ने निकाली

गया। अपराधियों की गोली से घायल टनकुप्पा पैक्स अध्यक्ष व बादलबीघा निवासी विजय यादव के पेट में फंसी गोली डाक्टरों ने निकाल ली है। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनका बयान लेने के लिए स्थानीय पुलिस पटना जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 12:14 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 12:14 AM (IST)
पैक्स अध्यक्ष विजय के पेट में फंसी गोली डाक्टर ने निकाली
पैक्स अध्यक्ष विजय के पेट में फंसी गोली डाक्टर ने निकाली

गया। अपराधियों की गोली से घायल टनकुप्पा पैक्स अध्यक्ष व बादलबीघा निवासी विजय यादव के पेट में फंसी गोली डाक्टरों ने निकाल ली है। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनका बयान लेने के लिए स्थानीय पुलिस पटना जाएगी।

loksabha election banner

पैक्स अध्यक्ष विजय यादव व उनके सहयोगी बीरेंद्र यादव को शनिवार की रात अपराधियों ने जियन बीघा के पास गोली मार दी थी। बीरेंद्र यादव की मौत हो गई थी। गोली से घायल विजय यादव पत्नी, भाभी, छोटे भाई की पत्नी व बच्चे परेशान हैं। स्वजन ने कहा कि हमारे घर को दुश्मन ने बर्बाद कर दिया। क्या बिगाड़ा हमारा परिवार किसी को। विजय यादव के पेट में गोली लगी थी। स्वजन ने बताया कि पटना के एक निजी अस्पताल में आपरेशन कर पेट में फंसी गोली को निकाल दी गई है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उनके बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई गी।

उधर टनकुप्पा पुलिस घटना से सम्बंधित मामला दर्ज करने के लिए घायल विजय यादव का फर्द बयान लेने पटना गई है। फर्द बयान लेने के लिए पुलिस को इंतजार करना पड़ रहा है। विजय यादव का आपरेशन करने के बाद चिकित्सक घायल के पास जाने या पूछताछ के लिए इजाजत नहीं दे रहे हैं। इसलिए अभी तक मामला दर्ज नहीं हो सका है। इस मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना के चश्मदीद गवाह घायल विजय यादव का फर्द बयान जब तक नहीं आ जाता है, तब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायेगी। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.