Move to Jagran APP

धन शक्ति उनकी, जन शक्ति पर भारी : शत्रुघ्न सिन्हा

आज के कार्यक्रम का दूल्हा गया लोकसभा प्रत्याशी जीतनराम मांझी गरीबों के मसीहा के समर्थन में मेरी पैतृक भूमि पर राहुल गांधी के नेतृत्व में मैं आया हूं। इस भूमि से मेरा लगाव है। हम जीतन के आदेश को अध्यादेश मानते हैं। आप जुमलेबाजी और चोंचले बाजी से गुमराह न हों। उम्मीद है कि आप सभी गया के विकास के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी को आशीर्वाद देंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 09:05 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 09:05 PM (IST)
धन शक्ति उनकी, जन शक्ति पर भारी : शत्रुघ्न सिन्हा
धन शक्ति उनकी, जन शक्ति पर भारी : शत्रुघ्न सिन्हा

सुभाष कुमार, गया

prime article banner

आज के कार्यक्रम का दूल्हा गया लोकसभा प्रत्याशी जीतनराम मांझी गरीबों के मसीहा के समर्थन में मेरी पैतृक भूमि पर राहुल गांधी के नेतृत्व में मैं आया हूं। इस भूमि से मेरा लगाव है। हम जीतन के आदेश को अध्यादेश मानते हैं। आप जुमलेबाजी और चोंचले बाजी से गुमराह न हों। उम्मीद है कि आप सभी गया के विकास के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी को आशीर्वाद देंगे।

यह हुंकार फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गांधी मैदान में चुनावी सभा में भरा। उन्होने कहा कि धन शक्ति उनकी, जन शक्ति पर भारी पड़ रही है। इसका असर मीडिया पर भी पड़ा है। सच्चाई और सिद्धांत के आधार पर हमने पार्टी छोड़ी। हमारे लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है। नोटबंदी के खिलाफ हमने बोला तो क्या गलत बोला? इसके कारण घरों की महिलाएं और गरीब परेशान हुए। सच बोलना बगावत है तो हम बागी हैं। राहुल गांधी बिल्कुल ठीक बोलते हैं नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है। चौकीदार-चौकीदार कहने से काम नहीं चलेगा। नोटबंदी से लोग उबरे भी नहीं थे कि जीएसटी ने लोगों को उलझा दिया। अब न्याय की घड़ी है। भाजपा का घोषणा पत्र तानाशाही और घमंड के सिवाय कुछ नहीं है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मजदूर की मजबूती है। यह अनुकरणीय और प्रशंसनीय है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं कि महिलाओं, गरीबों और युवाओं के लिए काम किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.