बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही पूरे विश्व में आएगी शांति : राज्यपाल
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि बोधगया भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि है। यहीं से पूरी दुनिया में ज्ञान का प्रकाश फैलाए हैं आज के वैश्वीकरण के युग में भगवान बुद्ध के संदेश प्रासंगिक हैं।
गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि बोधगया भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि है। यहीं से पूरी दुनिया में ज्ञान का प्रकाश फैलाए हैं, आज के वैश्वीकरण के युग में भगवान बुद्ध के संदेश प्रासंगिक हैं। भगवान बुद्ध के संदेशों का अनुशरण लोगों को करना चाहिए। बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही पूरे विश्व में शांति लाई जा सकती है। उक्त बातें सोमवार को बोधगया पहुंचने पर महाबोधि मंदिर परिसर में संबोधन में राज्यपाल ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेशों को आत्मसात कर विश्व में अमन, चेन और शांति लाया जा सकता है। वैश्विक युग में युद्ध की जरूरत नहीं है, बल्कि भगवान बुद्ध चाहिए। जैसे हीं पूरे विश्व के लोग अपनाएंगे। शांति के साथ-साथ विकास होगा। इससे पहले भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया में भव्य तरीके से भगवान बुद्ध की 2566 वी जयंती मनाई गई। इसे लेकर बोधगया स्थित विभिन्न देशों के बौद्ध महाविहारो को आकर्षक रूप से सजाया गया हैं। इस दौरान भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के राज्यपाल फागू चौहान भी हेलीकाप्टर से गया एयरपोर्ट आए थे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया। जहां से कड़ी सुरक्षा के लिए बोधगया पहुंचे। जहां उनका स्वागत बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ देकर किए। इसके बाद वे विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में गए और भगवान बुद्ध के दर्शन किए. इसके पश्चात मंदिर के प्रांगण में ही स्थित पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल हुए। जहां प्रज्ञा पुस्तक का लोकार्पण किए। महाबोधि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल श्रीलंकाई महाविहार गए, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध और उनके दो परम शिष्य सारीपुत्र और महामोग्गलान के अस्थि कलश के दर्शन किए। श्रीलंकाई महाविहार के प्रभारी भिक्षु भंते राहुल के द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यपाल पटना वापस लौट गए।
गया एयरपोर्ट पर मगध प्रमंडल आयुक्त मयंक बरबड़े, आईजी विनय कुमार, डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम, एसएसपी हरप्रीत कौर ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किए। बोधगया पहुंचने पर सांसद विजय कुमार, बीटीएमसी के सचिव एन दोरजे, सदस्य डॉ.अरविद कुमार सिंह, पूर्व सदस्य भोला मिश्रा ने स्वागत किए।