मऊ माइनर के पास मिला लापता का शव
प्रखंड के श्री गाव पंचायत अंतर्गत खभरा गाव के एक व्यक्ति का शव मऊ माइनर के पास पाया गया।
गया। प्रखंड के श्री गाव पंचायत अंतर्गत खभरा गाव के एक व्यक्ति का शव मऊ माइनर के पास पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार श्रीगाव पंचायत के खभरा गाव निवासी मनोज मिस्त्री गुरुवार को टिकारी बाजार गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने हर जगह ढूंढा। ग्रामीणों ने सुबह मऊ माइनर के पास नहर किनारे एक शव देखा। जेब में पड़े आधार कार्ड से पहचान मनोज मिस्त्री के रूप में हुई। पूर्व पंचायत समिति सदस्य कल्लू यादव ने बताया कि शाम से ही मनोज मिस्त्री गायब थे। सुबह शव देखा गया। परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें सरकार से सहायता दी जाए। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या ठंड लगने से मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। मुखिया मिंता देवी ने द्वारा मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार की राशि प्रदान की है।