Move to Jagran APP

देव का हाल बताइए रामकेवल भाई.

गया। विधानसभा चुनाव के लिए औरंगाबाद जिले में मतदान बुधवार को संपन्न हो गया। मैदान में डटे प्रत्याशी देर रात तक अपने समर्थकों से मतदान के संबंध में जायजा ले रहे थे। गुरुवार को प्रत्याशियों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचा तो देखा औरंगाबाद से भाजपा प्रत्याशी रामाधार सिंह अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पर पड़े वोट का आकलन कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 02:40 AM (IST)
देव का हाल बताइए रामकेवल भाई.
देव का हाल बताइए रामकेवल भाई.

गया। विधानसभा चुनाव के लिए औरंगाबाद जिले में मतदान बुधवार को संपन्न हो गया। मैदान में डटे प्रत्याशी देर रात तक अपने समर्थकों से मतदान के संबंध में जायजा ले रहे थे। गुरुवार को प्रत्याशियों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचा तो देखा औरंगाबाद से भाजपा प्रत्याशी रामाधार सिंह अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पर पड़े वोट का आकलन कर रहे थे। वे औरंगाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष मधेश्वर सिंह उर्फ सरपंच साहब एवं अधिवक्ता महेंद्र सिंह से गांवों में पड़े वोट की जानकारी ली। दोनों ने पंचायतवार जानकारी साझा किया। बताया कि हमलोग औरंगाबाद प्रखंड के चार पंचायत से हार सकते हैं। अन्य पंचायत से हमारी जीत तय है। औरंगाबाद प्रखंड से कम से कम पांच से सात हजार की लीड रहेगी। जम्होर, पड़रावां, परसडीह, नौगढ़, पोईवां पंचायत का उदाहरण दिया। कहा कि इन पंचायतों से हमें अच्छी बढ़त मिलेगी। इसी बीच अधिवक्ता गोपाल सिंह एवं व्यवसायी टूना गुप्ता पहुंचे। दोनों शहर का हाल बताने लगे। बोले - शहर से 10 से 15 हजार की बढ़त होगी। शहर के लोगों ने भाजपा को गले लगाया है। बात चल ही रही थी कि बाकन गांव निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह पहुंचे। पूर्व मंत्री ने मतदान के संबंध में जानकारी लिया तो बताया कि फेसर पंचायत से कम से डेढ़ हजार से लीड करेंगे। चर्चा चल ही रही थी कि देव के रामकेवल बाबू पहुंचे। देखते हीं पूर्व मंत्री ने कहा - आइए रामकेवल भाई, देव का हाल बताइए। उन्होंने देव के सभी पंचायतों की जानकारी देना शुरू किया। बताया कि हमलोग सात पंचायत से जीत हासिल करेंगे। अच्छी बढ़त रहेगी। सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा को वोट दिया। वोट देने को लेकर मतदाताओं में उत्साह था। आगे कहा- इस बार सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध था। हर बूथ पर केंद्रीय बल की तैनाती थी। नक्सल इलाके के मतदाताओं ने खुलकर वोट किया। नक्सलियों के वोट बहिष्कार का असर कहीं नहीं देखा गया। पुलिस की सुरक्षा के आगे नक्सली भाग निकले। अनुज सिंह एवं रंजय कुमार ने पूर्व मंत्री को जीत-हार का समीकरण बताया। चुनाव के कारण न समय से खाया और न ही सोया

loksabha election banner

औरंगाबाद : पूर्व मंत्री रामाधार सिंह गुरुवार को सहज दिखे। सरस्वती इन होटल में आराम कर रहे थे। कार्यकर्ताओं से बात करते हुए देखते हीं कहा कि रात्रि में दो बजे सोए हैं और सुबह नौ बजे नींद खुली है। चुनाव प्रचार के दौरान न समय से खाना खाया और न हीं सोए। स्थिति यह रही कि कभी रात को दो बजे तो कभी सुबह अपने आवास पहुंचते थे। जनता के बीच रहा और एनडीए सरकार बनाने के लिए वोट मांगा। अब दिनचर्या में सुधार होगी। पार्टी नेताओं का निर्देश आया है कि आपको मधुबनी में कैंप करना है। मैं एक-दो दिनों में मधुबनी जाऊंगा। पार्टी नेताओं का जो निर्देश होगा उसका पालन करूंगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.