नहर में डूबने से मजदूर की मौत, शव बरामद
डोभी के दादपुर नहर में डूबने से ट्रैक्टर के मजदूर की रविवार को मौत हो गयी। मृत मजदूर आमस के महुआवा गाव का संजय मंडल था। वह नहर में नहाने के लिए गया था।
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 10:02 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 01:46 AM (IST)
गया । डोभी के दादपुर नहर में डूबने से ट्रैक्टर के मजदूर की रविवार को मौत हो गयी। मृत मजदूर आमस के महुआवा गाव का संजय मंडल था। वह नहर में नहाने के लिए गया था। मृतक के साथ मौजूद ट्रैक्टर का अन्य मजूदर किशोरी माझी था। उसने बताया कि आमस के महुआवा गाव स्थित जेके ईंट भट्ठा से ट्रैक्टर में ईंट लेकर रविवार को झारखण्ड के प्रतापपुर के दारी गाव गया था। वहा लौटने के क्रम में दादपुर नहर मे संजय नहाने के लिए गया और डूबने गया। डोभी थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें