यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
गया । महकार थाना क्षेत्र के कबीरपुर निवासी अरविंद यादव के पाच वर्षीय पुत्र शशि कुमार की मौत शुक्रवार

गया । महकार थाना क्षेत्र के कबीरपुर निवासी अरविंद यादव के पाच वर्षीय पुत्र शशि कुमार की मौत शुक्रवार को हो गई। मृतक के परिजन का कहना है कि बच्चे को पिछले चार पाच दिनों से बुखार लग रहा था। उसे स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया जा रहा था। बच्चे की स्थिति बिगड़ते देख कर शुक्रवार को गया के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहा बच्चे की मौत हो गई। परिजन के अनुसार, बच्चे को चमकी बुखार था। बुखार से बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों में चमकी बुखार को लेकर दहशत है। स्थानीय चिकित्सा प्रभारी डॉ. भोला भाई ने बताया कि उसे सरकारी अस्पताल में नहीं लाया गया था। इसीलिए मौत का कारण क्या है यह पोस्टमार्टम के बाद भी पता चल पाएगा।
