Move to Jagran APP

भूमि विवाद में जानलेवा हमला घर में लगाई आग

गया। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोभ बाजार में हनुमान मंदिर निकट रामवृक्ष पासवान एवं धनेश्वर पासवान के बीच का भूमि विवाद रविवार को हिसक रूप ले लिया। जिसमें रामवृक्ष पासवान घायल हो गए। घटना को लेकर दोनों पक्ष की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। रामवृक्ष पासवान ने पुलिस को आवेदन में बताया कि अपने घर खाना खा रहा था। तभी सुरेंद्र पासवान संजय पासवान सहित छह लोग गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 11:48 PM (IST)
भूमि विवाद में जानलेवा हमला घर में लगाई आग
भूमि विवाद में जानलेवा हमला घर में लगाई आग

गया। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोभ बाजार में हनुमान मंदिर निकट रामवृक्ष पासवान एवं धनेश्वर पासवान के बीच का भूमि विवाद रविवार को हिसक रूप ले लिया। जिसमें रामवृक्ष पासवान घायल हो गए। घटना को लेकर दोनों पक्ष की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। रामवृक्ष पासवान ने पुलिस को आवेदन में बताया कि अपने घर खाना खा रहा था। तभी सुरेंद्र पासवान, संजय पासवान सहित छह लोग गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इसका विरोध करने पर मेरे ऊपर तलवार चलाकर घायल कर दिया। रामवृक्ष की पत्नी रामरती देवी ने बताया कि पति घायल होकर जमीन पर गिर गए। जिसके बाद घर में किरासन तेल डालकर उक्त लोगों ने आग लगा दिया। जिससे मेरा घर जल गया। दूसरे पक्ष ने पुलिस को दिए आवेदन में रामवृक्ष, उसकी पत्नी व स्वजन प्रदीप पासवान,पंकज पासवान पर गाली गलौज का आरोप लगाया है। आग लगाने की बात को गलत बताया है। थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि दोनों पक्ष ने आवेदन दिया है जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रथम ²ष्टया में आग लगाने और मारकर गंभीर रूप से घायल करने की घटना काफी निदनीय है। इस मामले में नामजद बदमाशों की गिरफ्तारी करने का निर्देश अनुसंधान कर रहे पुलिस पदाधिकारी को दिया गया है। हार्डवेयर के दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख

loksabha election banner

संवाद सूत्र, डोभी : डोभी मोड़ के पास मुकेश हार्डवेयर एंड पेंट दुकान में शनिवार के देर रात्रि अचानक आग लगा गयी जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। रविवार के अल सुबह दुकान से धुआं निकलते देख सुबह में घूमने निकली महिलाओं ने दुकानदार को जानकारी दी। जिसके बाद दुकानदार मुकेश केशरी अपने परिवार के साथ दुकान के पास आया। किसी तरह दुकान का ताला खोला गया। जिसके बाद देखा गया कि दुकान का अधिकांश सामान जल चुका है। दुकान में रखा पेंट, मिक्सर मशीन और इलेक्ट्रिक सामान जल चुका है। दुकान के बाहर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गयी। ग्रामीणों ने आसपास से पानी की व्यवस्था करके आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। इस आगलगी में लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दुकानदार के अनुसार शनिवार की शाम अपने दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। सुबह कुछ महिलाओं द्वारा घटना की खबर मिली है। पुलिस घटनास्थल का मुआयना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.