मटका फोड़ने के लिए लगी रही होड़
शहर में तीन दिनों तक लोगों को होली का खुमार चढ़ा रहा है।
गया। शहर में तीन दिनों तक लोगों को होली का खुमार चढ़ा रहा है। लोगों ने खूब आंनद उठाया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। बुधवार को अगजा के दिन बच्चे एवं युवा मोहल्ले में घूम-घूम कर अगजा को लेकर चंदा इक्कठा किए। शाम तक शहर चौक-चौराहे पर अगजा इक्क्ठा हो गया। शहर के कई स्थान रामशिला मोड, तुतबाड़ी मोड, गांधी चौक, दुखहरणी मोड, गोलपत्थर मोड, टावर चौक, गांधी मैदान, स्टेशन रोड, चांदचौरा मोड, बाइपास, सिकड़िया मोड, आशा सिंह मोड, खरखुरा, बैरागी, नवादा बस्ती, डेल्हा आदि स्थानों पर लोगों ने होलिका दहन किया। वहीं, गुरुवार को होली के अवसर सुबह से शहर में बच्चों की टोली ने एक-दूसरे को रंग और कीचड़ डाल रहे थे। घरों के छत से रंग और कीचड़ डाला जा रहा है। दिन के 12 बजे के बाद महिला एवं पुरुष नए परिधान में एक दूसरे के अबीर-गुलाल लगाकर आपस में बधाई रहे थे। साथ ही होली के मधुर गीत पर लोग आनंद उठा रहे थे। शहर के चौक-चौराहे पर लोग होली के मधुर गीत लोगों झूम रहे थे। शुक्रवार को शहर में सुबह से मटका होली का घूम बची थी। शहर से बच्चों, युवा एवं कई संस्था द्वारा मटका फोड़ प्रतियोगिता को लेकर कई स्थानों पर आसमान में मटका टांगा गया था। इसमें पावरगंज, रामधनपुर, नई गोदाम, झीलगंज, महारानी रोड, पंचायती अखाड़ा, टावर चौक, टिकारी रोड, दवा मंडी, मुरारपुर, स्वराजपुरी रोड, स्टेशन रोड, राजेंद्र नगर, कोयरीबारी, एपी कॉलोनी, चेरकी रोड, बाइपास, चांदचौरा, कोतवाली, माड़नपुर, मंगलागौरी, बोधगया रोड, डेल्हा, खरखुरा, वागेश्वरी सहित कई स्थानों पर मटका फोड़ा गया। मटका फोड़ने के लिए बच्चों और युवा काफी प्रयास करते दिखे। साथ उक्त स्थित पर मटका फोड़ने के दौरान साउड बाक्स लगाकर होली गीत और भोजपुरी गाने पर लोग थिरक रहे थे। तीन दिनों में शहर में होली का रंग में लोग रंगे देखे।