राजद नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना
मंगलवार को प्रकाश विद्या मंदिर के खेल मैदान में महागठबंधन से हम पार्टी के उम्मीदवार उपेंद।
गया। मंगलवार को प्रकाश विद्या मंदिर के खेल मैदान में महागठबंधन से हम पार्टी के उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि भाजपा जीतकर आती है तो गरीबों को और दबा दिया जाएगा। भाजपा सरकार की नीयत आरक्षण खत्म करने की है। राजद के प्रधान सचिव आलोक मेहता ने कहा कि आज लोकतंत्र दस प्रतिशत वाले लोगों के हाथों में लोकतंत्र कैद है। सभा को पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, पूर्व विधायक शिववचन यादव, सुभाष यादव, अनिल यादव आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता हम के प्रखंड अध्यक्ष बिरेन्द्र शर्मा और संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव और रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा ने किया।