कष्ट निवारण को लेकर बौद्ध भिक्षुओं ने किया सुत्त पाठ
महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया की बोधगया शाखा में कठिन चीवर समरोह हुआ।
गया। महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया की बोधगया शाखा में कठिन चीवर समरोह को लेकर रविवार को महा परित्रण सुत्त का पाठ किया गया। सोसाइटी के महासचिव भंते पी.शिवली थेरो ने बताया कि यह पाठ विश्व के सभी प्राणियों के कष्ट निवारण, सुख समृद्धि व स्वस्थ रहने की कामना को लेकर सोसाइटी के सभागार में बनाए गए प्रीत मंडप में किया जाता है। जिसमें 11 दक्ष भिक्षुओं द्वारा पूरी रात पाठ किया जाएगा। जिसका श्रवण बौद्ध अनुयायी करेंगे। सुबह पवित्र जल सभी को दिया जाएगा। इसके पहले बांग्लादेश मोनास्ट्री से दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रीलंकाई कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्र के साथ नृत्य किया। संध्या बेला में सोसाइटी परिसर को कैंडल लैंप से सजाया गया। सोमवार को कठिन चीवर दान के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा।