दूसरे दिन भी डुमरिया के जंगलों में चला सर्च आपरेशन
डुमरिया के जंगल में सोमवार की शाम नक्सलियों की टोह में कोबरा बटालियन की टीम ने सर्च किया।
गया। डुमरिया के जंगल में सोमवार की शाम नक्सलियों की टोह में कोबरा बटालियन की टीम कई ठिकाने पर सर्च अभियान चलाया। जिसकी सूचना मिलते ही माओवादी सुरक्षित स्थानों पर चले गए। बता दें कि शनिवार की शाम काबिंग आपरेशन के दौरान कोबरा बटालियन की टीम ने चलाई थी। सूचना थी कि डुमरिया के मजहरी के जंगलो में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ठहरे हुए हैं, जो किसी विध्वंसक मंशा को लेकर एक साथ जमा हुए थे। कांबिंग आपरेशन के दौरान नक्सलियो ने कोबरा के जवानों को निशाना बनाने की कोशिश में फायरिंग शुरु कर दी थी। जिसमें जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को करारा जवाब दिया था। इसके बाद माओवादी पीछे हट गए थे। डुमरिया थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। सर्च आपरेशन जारी है।