दलाई लामा के बोधगया आने पर संशय, मठों से कारोबारियों तक टिकी निगाहें; दिसंबर में उम्मीद बरकरार
दलाई लामा के बोधगया आगमन को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है, हालांकि उनके अनुयायियों और स्थानीय कारोबारियों को दिसंबर ...और पढ़ें

दिसंबर में दक्षिण भारत का कार्यक्रम, वापसी पर उम्मीद
HighLights
दलाई लामा के बोधगया आगमन पर आधिकारिक कार्यक्रम अस्पष्ट।
दिसंबर में दक्षिण भारत के बाद आने की उम्मीद।
आगमन से पर्यटन और स्थानीय कारोबार को लाभ की संभावना।
संवाद सूत्र, बोधगया(गयाजी)। तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा के बोधगया आगमन को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। उनके संभावित दौरे को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। इससे बोधगया के बौद्ध मठों में रहने वाले लामाओं और स्थानीय कारोबारियों के बीच इंतजार की स्थिति बनी हुई है।
हालांकि, उनके अनुयायियों को अब भी उम्मीद है कि दलाई लामा दिसंबर में दक्षिण भारत के कार्यक्रमों के बाद बोधगया आ सकते हैं।
दिसंबर में दक्षिण भारत का कार्यक्रम, वापसी पर उम्मीद
बताया जा रहा है कि दिसंबर में दलाई लामा के दक्षिण भारत जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। ऐसे में बोधगया से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि वहां के कार्यक्रमों के बाद वापसी के दौरान वह कुछ दिनों के लिए बोधगया में प्रवास कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनके बोधगया आने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
तिब्बत बौद्ध मठ में भी कार्यक्रम का इंतजार
बोधगया स्थित तिब्बत बौद्ध मठ में भी दलाई लामा के आगमन को लेकर उम्मीद बनी हुई है। मठ के प्रभारी भिक्षु आमजी लामा ने बताया कि फिलहाल उनका बोधगया आना तय नहीं है।
आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिलने के कारण मठ में रहने वाले लोगों में मायूसी जरूर है, लेकिन सभी अभी संभावित कार्यक्रम की उम्मीद लगाए हुए हैं।
अनुयायियों को अब भी है बोधगया आने की आस
आमजी लामा के अनुसार, दक्षिण भारत के कार्यक्रमों से लौटने के दौरान दलाई लामा बोधगया आ सकते हैं। हालांकि, यह तभी स्पष्ट होगा जब आधिकारिक कार्यक्रम सामने आएगा। फिलहाल मठ से जुड़े लोग उनके दौरे की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
दलाई लामा आए तो बढ़ सकती है पर्यटकों की आवाजाही
दलाई लामा का बोधगया आगमन धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पर्यटन गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। उनके कार्यक्रम की जानकारी सामने आने पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बोधगया पहुंचने की संभावना रहती है।
होटल और स्थानीय कारोबारियों की भी नजर
दलाई लामा के संभावित आगमन से बोधगया के होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन और स्थानीय बाजार से जुड़े कारोबारियों को भी उम्मीद रहती है।
यही वजह है कि कारोबारी भी आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल आगमन को लेकर संशय जरूर है, लेकिन दिसंबर में उनके बोधगया पहुंचने की उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
