Move to Jagran APP

व्रतियों ने घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया आस्था का अ‌र्घ्य

शहर के सूर्यकुंड सरोवर में छठ का अ‌र्घ्य दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 07:48 PM (IST)
व्रतियों ने घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया आस्था का अ‌र्घ्य
व्रतियों ने घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया आस्था का अ‌र्घ्य

पेज -5 फोटो - 3, 8

loksabha election banner

- सूर्यकुंड में सर्वाधिक भीड़, आज सुबह उदयगामी सूर्य भगवान को अघर््य के साथ संपन्न होगा छठ का महाव्रत

जागरण संवाददाता, गया : लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन शुक्रवार को शहर के सूर्यकुंड सहित कई घाटों पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया।

गली-मोहल्ले से लेकर घाटों तक छठ के गीत गाए जा रहे थे। केलवा के पात पर उगल सूरजदेव.., कांच ही बांस के बहंगिया के मधुर बोल से हर तरफ भक्तिमय माहौल था। अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए सूर्यकुंड में सबसे अधिक भीड़ थी। घाट श्रद्धालुओं से पटा था। सूर्यकुंड जाने वाली सभी गलियों में पुलिस बल तैनात था। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने को तैराकों की तैनाती की गई थी। तालाब के चारों ओर ओर किनारे में रस्सी लगाई गई है। शनिवार को उदयगामी सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ यह महापर्व संपन्न हो जाएगा। इस दौरान कई स्वयंसेवी संस्थाओं, वार्ड पार्षदों सहित स्थानीय लोगों द्वारा छठव्रतियों की सुविधा के लिए विभिन्न घाटों तक जाने वाले मार्ग की साफ-सफाई की गई। जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा घाटों पर सफाई, पेयजल एवं रोशनी सहित अन्य व्यवस्था की गई है। ब्राह्मणी घाट में स्थानीय पार्षद संजय कुमार सिन्हा और सूर्यकुंड में पार्षद चंदू देवी द्वारा घाटों को सजाया गया है। छठव्रतियों ने पितामहेश्वर घाट पर फल्गु नदी में निगम द्वारा लगाए झरना में स्नान कर भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिया। रामशिला स्थित रामकुंड में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रामशिला छठ पूजा समिति द्वारा व्यवस्था की गई है। छठव्रतियों ने रूक्मिणी तालाब, झारखंडे घाट, मानपुर सूर्यपोखर, सरयू तालाब, सिंगरा स्थान सहित कई घाटों पर अस्तालगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.