61 मेधावी छात्रों को मिले 95 गोल्ड मेडल, गयाजी में CUSB के दीक्षा समारोह में 1662 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षा समारोह में 61 मेधावी छात्रों को 95 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इस ...और पढ़ें

61 मेधावियों को मिले 95 स्वर्ण पदक
HighLights
राज्यपाल ने CUSB के पंचम दीक्षा समारोह का शुभारंभ किया।
61 मेधावी छात्रों को कुल 95 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
2023-24 के 1662 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधियां।
जागरण संवाददाता, गयाजी। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में सोमवार को पंचम दीक्षा समारोह का शुभारंभ बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने किया। कुलपति के स्वागत भाषण के बाद स्वर्ण पदक वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ।
समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 61 विद्यार्थियों को कुल 95 स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जा रहा है।
61 मेधावियों को मिले 95 स्वर्ण पदक
समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित किया जा रहा है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का विशेष अवसर है।
2023 और 2024 के 1662 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि
विश्वविद्यालय की ओर से वर्ष 2023 एवं 2024 में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने वाले कुल 1662 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जा रही हैं। समारोह में उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल है।
उपलब्धियों को सम्मान, भविष्य के लिए प्रेरणा
दीक्षा समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को पहचान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। स्वर्ण पदक और उपाधियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय का यह आयोजन विद्यार्थियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
