Move to Jagran APP

Crime in Nawada: तिहरा हत्याकांड : रिटायर दारोगा ने पुलिस को बरगलाया, छिपाई कई जानकारी

मृतका लाछो देवी के पति रिटायर दारोगा शिवनारायण राम ने घटना के बाद पुलिस को बरगलाने का काम किया। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया पुलिस इसके बारे में स्पष्ट नहीं बोल रही है। उन्होंने हत्याकांड को लेकर जो प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

By Prashant KumarEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 05:26 PM (IST)
Crime in Nawada: तिहरा हत्याकांड : रिटायर दारोगा ने पुलिस को बरगलाया, छिपाई कई जानकारी
पुलिस गिरफ्त में आरोपित व जानकारी देते एसपी। जागरण।

नवादा, जेएनएन। मृतका लाछो देवी के पति रिटायर दारोगा शिवनारायण राम ने घटना के बाद पुलिस को बरगलाने का काम किया। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया, पुलिस इसके बारे में स्पष्ट नहीं बोल रही है। उन्होंने हत्याकांड को लेकर जो प्राथमिकी दर्ज कराई थी, उसमें जिक्र किया था कि उनकी दो शादी हुई है। पहली पत्नी मंजीदा देवी गया जिले के चाकंद की रहने वाली है। उससे दो बेटे जितेंद्र कुमार व रविंद्र कुमार हैं और दोनों पटना स्थित एएन कॉलेज में पढ़ते हैं। दर्ज प्राथमिकी में यह भी जिक्र किया गया था कि तीन महीने पूर्व पहली पत्नी का देहांत हो गया था। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की चौंकाने वाली जानकारी मिली। पहली पत्नी जीवित मिली और जहानाबाद जिले के वेलाहर ओपी क्षेत्र के मई गांव में मायके है और वह वहीं बस गई है।

loksabha election banner

दारोगा की पहली पत्‍नी लड़ चुकी है चुनाव

पहली पत्नी वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव भी लड़ चुकी है। जांच में यह भी पता चला कि पहली पत्नी से चार पुत्र और तीन लड़किया हैं। हतप्रभ करने वाली जानकारी मिलने के बाद पुलिस दंग रह गई। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया। जिसमें पहली पत्नी के चौथे पुत्र जितेंद्र की संलिप्तता हत्याकांड में पाई गई। रिटायर दारोगा ने पुलिस को झूठी जानकारी क्यों दी, यह स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया है। हालांकि प्रभारी एसपी आनंद कुमार ने तिहरे हत्याकांड में रिटायर दारोगा की संलिप्तता से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। हालांकि दारोगा ने झूठ क्यों बोला, इस पर साफ तौर पर कुछ नहीं बोल पाए। वैसे पुलिसिया हलकों में यह भी कहा जा रहा है कि दूसरी पत्नी और बेटों की मौत हो चुकी थी। रिटायर दारोगा को यह पता था कि पहली पत्नी के बेटे का हाथ है। अब वह पहली पत्नी और बेटों को नहीं खोना चाह रहे थे। इसलिए पुलिस को गलत जानकारी दी, ताकि पुलिस उधर ही उलझी रहे।

पांच लोगों को फंसाने का किया काम

हत्याकांड में रिटायर दारोगा ने रजौली के पांच लोगों को फंसाने का भी किया। रजौली बाजार के पंकज यादव, उसके भाई, पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया कि उन लोगों ने पत्नी लाछो देवी से दो लाख रुपये बहला-फुसला कर ले लिया था। रुपये मांगने पर वे सभी इनकार कर गए और इसी को लेकर उन लोगों ने मिलकर पत्नी और बेटों की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच में पांचों लोग निर्दोष पाए गए हैं।

रिटायरमेंट में मिले थे लाखों रुपये

तीन-चार महीने पहले शिवनारायण राम दारोगा पद से रिटायर हुए थे। कहा जा रहा है कि उन्हें रिटायरमेंट के तौर पर 60-70 लाख रुपये मिले हैं। जिसमें से दो लाख रुपये उन्होंने दूसरी पत्नी लाछो देवी को दिया था। तब हत्या आरोपित जितेंद्र को लगा कि वे रुपयों को सौतेली मां और भाईयों को ही दे देंगे। जिसके बाद उसने रुपयों को हथियाने के साजिश रची और बाइक से रजौली पहुंचे। रात में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर सौतेली मां लाछो देवी, सौतेले भाई राजीव कुमार व राजकुमार की गला घोंट कर हत्या कर दी और फरार हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.