Vaccinated: गया के कुजापी पंचायत में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को लगा कोविशील्ड का टीका
चंदौती नगर प्रखंड कुजापी ग्राम पंचायत के मुखिया राजीव प्रकाश के प्रयास से शुक्रवार को पहली कोविड डोज का शुभारंभ किया गया। पंचायत कुजापी में कोविशील्ड टीकाकरण कार्य सुबह 9 बजे से श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट शाखा गया में ग्रामीण को लगाया गया।
जागरण संवाददाता, गया। चंदौती नगर प्रखंड कुजापी ग्राम पंचायत के मुखिया राजीव प्रकाश के प्रयास से शुक्रवार को पहली कोविड डोज का शुभारंभ किया गया। पंचायत कुजापी में कोविशील्ड टीकाकरण कार्य सुबह 9 बजे से श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट शाखा गया में ग्रामीण को लगाया गया। पंचायत के सभी क्षेत्रों में कारोना वैक्सीनेशन का जागरूकता अभियान चलाया।
श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट शाखा गया के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, महामंत्री सुमित कुमार व सचिव धर्मवीर कुमार ने ट्रस्ट सदस्यों की टोलियां बनाकर चलाया अभियान। कुजापी ग्राम पंचायत मुखिया राजीव प्रकाश ट्रस्ट कोर कमेटी सदस्य हैं जो अपने संवादों में बताया कि सरकार के द्वारा दिए निर्देशानुसार 45 वर्ष से ऊपर हर बुजुर्गों को बनाया जाएगा। इस टीकाकरण का हिस्सा। हमारे देश के लिए गौरव की बात है कि जिसके कहर से विश्व त्राहिमाम रहा व आश्रित हैं हमारे भारतवर्ष पर विश्व गुरु की ओर अग्रसर बढ़ता हमारा देश विकट परिस्थितियों से उबरते हुए अन्य देशों को भी सहायता दी।
मुझे गर्व है कि श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक हमारे ही ग्राम कुजापी से हैं। जिनके द्वारा संचालित ट्रस्ट विभिन्न प्रदेशों में लोक हितकारी कार्यों को कर रही है। संरक्षक विनोद कुमार ने अपने संवादों में बताया कि समय-समय पर जन जागरूकता का अभियान व असहाय लोगों की मदद कर ट्रस्ट ने अपनी पहचान बनाई हैं। भविष्य में इसी प्रकार के कार्यों को हम निरंतर जारी रखेंगे। मौके पर मौजूद विक्रम कुशवाहा, आदित्य राज, धर्मवीर कुमार, दीपक वर्मा, जयंत कुमार, शुभम कुमार, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राज्य सरकार के आदेश पर कोरोना का टीका सभी सरकारी एवं गैरसरकारी अस्पतालों में निशुल्क दिया जा रहा है। कई स्थानों पर वैक्सीन का दूसरा डोज देना भी शुरू कर दिया गया है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पहला डोज दिया जा रहा है। टीकाकरण के बाद लोगों ने इस वैक्सीन को सुरक्षित बताया है।