विष्णुपद मार्ग पर नाले का ढक्कन टूटा, दुर्घटना की आशंका
वार्ड संख्या 41 में विष्णुपद सड़क मार्ग पर तीन दिनों से नाले का ढक्कन टूटा हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Dec 2017 10:41 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 12:12 AM (IST)
गया। वार्ड संख्या 41 में विष्णुपद सड़क मार्ग पर तीन दिनों से नाले का ढक्कन टूटा हुआ है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पंजाब नेशनल बैंक के पास नाले का ढक्कन टूटा रहने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। विष्णुपद मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रत्येक दिन पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। स्कूली बच्चे भी इस रास्ते से जाते हैं। वार्ड पार्षद अंजना श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क मार्ग पर तीन दिनों से नाला का ढक्कन टूटा पड़ा है। ढक्कन टूटने की सूचना नगर निगम को दी गई है, पर अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें