वायरल बुखार के बाद खासी रह सकती है 15 दिनों तक, घबराएं नहीं
दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में शुक्रवार को गया सदर अस्पताल के रोग नियंत्रण पदाधिकारी सह फि जिशियन डॉ. एमई हक ने लोगों को बीमारी के लक्षण व उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वायरल संक्रमण होने पर शरीर में दर्द और बुखार आता है। ऐसे में डॉक्टर से दिखा कर लगातार तीन से चार दिनों तक दवा लें।
दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में शुक्रवार को गया सदर अस्पताल के रोग नियंत्रण पदाधिकारी सह फि जिशियन डॉ. एमई हक ने लोगों को बीमारी के लक्षण व उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वायरल संक्रमण होने पर शरीर में दर्द और बुखार आता है। ऐसे में डॉक्टर से दिखा कर लगातार तीन से चार दिनों तक दवा लें। अगर लगातार 100 डिग्री के आसपास बुखार रहता है तो पेरासिटामोल टैबलेट का सेवन करें। वायरल बुखार तीन से चार दिनों तक दवा लेने पर स्वत: ठीक हो जाता है। हालांकि, इस बार वायरल बुखार ठीक होने के बाद 15 दिनों तक खांसी रह रही है। घबराने की जरूरत नहीं है। इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वहीं, पेट से संबंधित बीमारी है तो बाहरी नहीं, घर में पके सादा खाना ही खाएं। अगर चावल देर का बना है तो उसे न खाएं। स्वस्थ्य रहने के लिए हाथ धोने में साबुन का उपयोग करें। वहीं, तनाव के चलते की गेस्ट्राइटिस की समस्या बढ़ी है।
बदन में दर्द है। चिकित्सक से इलाज भी करा रहे हैं। बावजूद इसके बुखार बार-बार आ रहा है।
सनोज कुमार, रफीगंज, औरंगाबाद
वायरल संक्रमण में बुखार के साथ शरीर दर्द की समस्या हो रही है। इसमें पेरासिटामोल ही दी जाती है। पानी खूब पीएं। घर में बने खाना ही खाएं। कुछ दिन में ठीक हो जाएगा।
मेरा 15 साल का बेटा है। बुखार लगा था, जो अब ठीक हो गया है। अब उसे भूख नहीं लग रही है।
इरशाद हसन, टिकारी, गया
हर रोज का बुखार चेक कर नोट करते रहें। पेशाब और पखाना की जांच कराएं। साथ ही अच्छे डॉक्टर से सलाह लेकर दवा खाएं। साथ ही विटामिन की दवा का भी सेवन करें। इसमें बी कांप्लेक्स, पेट में कीड़ा है तो उसकी भी दवा खाएं और लिवर टॉनिक जरूर लें।
उम्र 62 वर्ष है। मधुमेह और दिल के मरीज हैं। पटना में इलाज चल रहा है। बुखार, उल्टी एवं चक्कर की परेशानी बनी रहती है।
राजमनी देवी, मगध कॉलोनी, गया
बेहतर इलाज कराएं और किसी भी दवा खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खाली पेट कभी भी न रहें। बच्चे की तरह दो से तीन घंटे में हल्का-हल्का भोजन करें। अगर उल्टी हो रही है तो खाना गर्म नहीं खाएं।
छह महीने से बुखार लग रहा है। चिकित्सक से दिखा रहे हैं। बुखार आता-जाता है। चक्कर और बदन दर्द है।
नेहा कुमारी, छोटकी नवादा, गया
ऐसा लग रहा है कि आपको ड्रग बुखार है, जो दवा खा रहे हैं बंद कर दें। आयरन और कैल्शियम की टैबलेट, सिटजिन और अलमेंडाजोल का सेवन करें। इससे सिर में चक्कर और शरीर में दर्द की समस्या दूर हो सकती है। इसके साथ ही अच्छे डॉक्टर से जांच कराकर इलाज कराएं।
बच्चे के कान में दर्द है। रात में काफी परेशानी होती है। साथ ही सूजन की समस्या बनी हुई है।
पंकज कुमार, कॉटनमिल, बालाजी नगर, गया
बच्चों को एनटीबायोटिक दवा खिलाएं। कान में दवा, पानी और तेल नहीं डालें। नहाने के समय बच्चे के कान में रूई लगाकर नहाएं। कान में पानी न जाए। वायरल बीमारी है। जल्द ही दवा खाने पर ठीक हो जाएंगी।
वायरल बुखार आया था। अब खासी नहीं जा रही है। इससे रात में सोने में काफी परेशानी हो रही है।
अजीत सिंह, मोहनियां, कैमूर
इस बार वायरल संक्रमण के कारण आए बुखार ठीक होने के बाद खासी नहीं जा रही है। यह समस्या करीब 15 दिनों तक रह सकती है। इससे परेशान न हों,। इसके बाद भी खासी ठीक नहीं होती है तो अच्छे डॉक्टर से इलाज कराएं। तभी दवा का सेवन करें।
पेट दर्द की समस्या बराबर रहती है। पखाना जाने पर कुछ आराम होता है। डॉक्टर से भी इसका इलाज कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है।
यश राज, उम्र आठ वर्ष, नूतन नगर गया
बाहरी खाने का उपयोग नहीं करें। घर का सादा खाना खाएं और तेल मसाले का सेवन न करें। हमिवा और पेट में दर्द है तो गैस की दवा का सेवन जरूर करें। साथ ही अच्छे फिजिशियन से दिखाएं।
वायरल बुखार आया था। अब खासी नहीं जा रही है।
सुनील कुमार, परैया, गया
इस बार वायरल संक्रमण में बुखार ठीक होने के बाद खासी नहीं जा रही है। यह समस्या 10 से 15 दिन तक रह सकती है। इससे परेशान न हों। इसके बाद भी खासी ठीक नहीं होती है तो डॉक्टर से परामर्श लें।
कुछ दिनों से बुखार आ रहा है। बुखार कुछ देर में उतर जाता है। हालांकि, फिर आ जाता है।
नीरज कुमार, भभुआ, कैमूर
यह वायरल बुखार हो सकता है। तीन से चार दिनों तक रहता है। इससे परेशान न हों। डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें। साथ ही एंटीबायोटिक दवा का सेवन जरूर करें। साथ ही खाने-पीने पर विशेष ध्यान रखें।