Move to Jagran APP

युवाओं का टीकाकरण शुरू होने के साथ रोहतास में थमी कोरोना की रफ्तार, 222 ने वायरस को दी मात

रोहतास जिले में 18 से 44 वर्ष वालों के लिए कोरोना का टीकाकरण शुरू हो गया है। इधर जिले में 24 घंटे में 222 लोग स्वस्थ हुए जबकि 222 नए मरीज मिले भी हैं। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 02:47 PM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 02:47 PM (IST)
युवाओं का टीकाकरण शुरू होने के साथ रोहतास में थमी कोरोना की रफ्तार, 222 ने वायरस को दी मात
रोहतास के शिवसागर में टीका लेने पहुंचे युवा। जागरण

सासाराम (रोहतास), जागरण संवाददाता। कोरोनावायरस से बचाव के लिए 18 वर्ष से 44 वर्ष तक वालों का टीकाकरण रविवार को शुरू हो गया। इस बीच अच्‍छी खबर यह भी है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1831 रह गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 222 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जबकि इतने ही नए मरीज मिले भी हैं। इस दौरान तीन की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 191 है। सक्रिय 1831 में से 171 को सदर अस्पताल व एनएमसीएच जमुहार के अलावा अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज तथा पटना में भर्ती कराया गया है। जबकि 1668 को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। होम आइसोलेशन में रहने वालों को दवा आदि भी उपलब्ध कराई जा रही है।

loksabha election banner

सक्रिय 1831 में 179 दूसरे जिलों के  

प्रभारी सीएस डॉ. केएन तिवारी के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 2848 लोगों का सैंपल संग्रहित किया गया। उनमें 222 नए मरीज मिले हैं। इतने ही स्‍वस्‍थ हुए हैं। अब 872 सैंपल का रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रभारी सीएस ने कहा कि 24 घंटे के दौरान तीन की मौत कोरोना से हुई है। एक वर्ष के दौरान अबतक 6,80,841 सैंपल जिले में लिए जा चुके हैं उनमें से 6,79,935 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जो नए संक्रमित मिले हैं उसमें से 206 रोहतास जिले जबकि 16 दूसरे जिले के रहने वाले हैं। सक्रिय केस में 1652 रोहतास व 179 दूसरे जिले के हैं। 

कोरोना मीटर :

  • ताजा नए मामले :               222
  • एक दिन पहले मिले मामले : 206
  • वर्तमान संक्रमित            :  1831
  • कुल मामले             :      12835

    कुल मौत             :            191

    स्वस्थ हुए             :        10814

     माइक्रो कंटेंमेंट जोन :        442

 

आइसोलेशन वार्ड सह कोविड केयर सेंटर में बेड व भर्ती मरीज :

अस्पताल                                   बेड            भर्ती मरीज 

सदर अस्पताल :                         164                 58

अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज :   50                 10

अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी :         50                  21

एनएमसीएच जमुहार             :     100                  74

करूणा अस्पताल बिक्रमगंज :        20                   00

समर्पण हॉस्पिटल सासाराम :          20                   00

आर्ष मल्टी स्पेशलिस्ट सासाराम       20                  00


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.