Move to Jagran APP

गया: प्रेतशिला पहाड़ी पर रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू, पिंडदानी आसानी से चोटी पर पहुंच सकेंगे

पहाड़ी के चोटी पहुंचने के लिए बिहार राज्य पुल निगम 283 मीटर के रोप-वे का निर्माण करा रहा है। जमीन से पहाड़ी की चोटी 283 मीटर ऊंचाई है। जमीन से लेकर पहाड़ी के चोटी तक रोप-वे का निर्माण किया जाएगा। इसी साल दिसंबर तक रोप-वे बनकर तैयार हो जाएगा।

By sanjay kumarEdited By: Yogesh SahuPublished: Fri, 24 Mar 2023 06:29 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2023 06:29 PM (IST)
गया: प्रेतशिला पहाड़ी पर रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू, पिंडदानी आसानी से चोटी पर पहुंच सकेंगे
रेपवे का किया जा रहा प्रेतशिला पहाड़ी के पास निर्माण।

संजय कुमार, गया। गया एक ऐतिहासिक और धार्मिक शहर है। पितरों के मोक्ष की प्राप्ति को लेकर काफी संख्या में पिंडदानी प्रत्येक दिन गया आते हैं।

loksabha election banner

पिंडदान कर अपने पितरों के मोक्ष दिलाते हैं। गया में स्थित 54 पिंडवेदियों पर प्रेतशिला प्रमुख पिंडवेदी है। जहां प्रत्येक दिन काफी संख्या में पिंडदानी अपने पितरों के मोक्ष के लिए कर्मकांड करते हैं।

पितृपक्ष में तो एक पखवाड़े तक तीर्थयात्रियों की संख्या के बारे में कहा ही नहीं जा सकता है। पिंडदानियों की सुविधाओं को लेकर बिहार सरकार ने प्रेतशिला पहाड़ी पर रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू किया है।

रोप-वे का निर्माण बिहार राज्य पुल निगम द्वारा किया जा रहा है। रोप-वे का निर्माण होने से पिंडदानियों को 676 सीढ़ी चढ़ना नहीं पड़ेंगी।

पिंडादानी और अन्य पर्यटक आसानी से पहाड़ी की चोटी पर पहुंच पाएंगे। बिहार राज्य पुल निगम के कर्मी संदीप कुमार ने कहा कि एक पखवाड़े से प्रेतशिला पहाड़ी पर रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू है।

कोलकाता की एक कंपनी द्वारा रोप-वे का निर्माण किया जा रहा है। पितृपक्ष 2023 के बाद रोप-वे चालू हो जाएगा।

283 मीटर रोप-वे का होगा निर्माण

पहाड़ी की चोटी पर पहुंचने के लिए बिहार राज्य पुल निगम 283 मीटर के रोप-वे का निर्माण करा रहा है। जमीन से पहाड़ी की चोटी 283 मीटर ऊंचाई पर है।

जमीन से लेकर पहाड़ी की चोटी तक रोप-वे का निर्माण किया जाएगा। इसी साल दिसंबर तक रोप-वे बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माण होने के बाद तीर्थयात्री एवं आमलोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा।

छह केबिन होगा रोप-वे में

पहाड़ी की चोटी पर चढ़ने और उतरने के लिए छह केबिन का रोप-वे होगा। प्रत्येक केबिन में बैठने के लिए चार-चार सीट होंगी। एक बार में 24 लोग पहाड़ी की चोटी पर चढ़ेंगे।

रोप-वे का निर्माण 6.95 करोड़ की राशि से किया जा रहा है। दिसंबर के बाद लोग रोप-वे का आनंद उठाने लगेंगे। साथ ही सीढ़ियों के सहारे चढ़ने वाले लोगों को निजात मिलेगी।

डुंगेश्वरी और ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर भी जल्द शुरू होगा रोपवे का निर्माण

शहर के ब्रह्मयोनि और बोधगया की डुंगेश्वरी पहाड़ी पर 22 करोड़ की राशि से रोप-वे का निर्माण जल्द शुरू होगा। डुंगेश्वरी में रोपवे की अनुमानित लागत 14.87 करोड़,  जबकि ब्रह्मयोनि में रोपवे की अनुमानित लागत 7.54 करोड़ रुपये है।

दोनों पहाड़ी पर रोपवे का निर्माण बिहार राज्य पर्यटक विभाग द्वारा किया जाएगा। रोपवे निर्माण के लिए निविदा का काम पूरा हो गया है। जल्द ही रोपवे निर्माण का काम शुरू होगा।

प्रेतशिला पहाड़ी पर 6.95 करोड़ की राशि से रोप-वे का निर्माण शुरू हो गया है। दिसंबर तक रोप-वे का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसका निर्माण होने से तीर्थयात्रियों को पहाड़ी पर चढ़ने में आसानी होगी। - शशि भूषण सिंह, कार्यपालक अभियंता, बिहार राज्य पुल निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.