विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रबर डैम बनने से पिडदानियों को नहीं होगी पानी की किल्लत: सीएम

By JagranEdited By:
Published: Tue, 24 May 2022 11:03 PM (IST)

गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को गया भ्रमण के दौरान फल्गु नदी के संगम घाट पर बन रहे रबर डैम ...और पढ़ें

रबर डैम बनने से पिडदानियों को नहीं होगी पानी की किल्लत: सीएम
रबर डैम बनने से पिडदानियों को नहीं होगी पानी की किल्लत: सीएम

गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को गया भ्रमण के दौरान फल्गु नदी के संगम घाट पर बन रहे रबर डैम का जायजा लिए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जल संसाधन विभाग द्वारा रबर डैम के पास विशेष व्यवस्था की गयी थी। मुख्यमंत्री के बैठने के लिए एक बड़ा टेंट लगाया गया था। जहां मुख्यमंत्री ने करीब दस मिनट रहे। मुख्यमंत्री को रबर डैम के बारे में जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा पूरी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री टेंट से निकलने के बाद डैम निर्माण के चल रहे कार्यो का अवलोकन किए। साथ विभाग के पदाधिकारी को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिए।

उन्होंने कहा रबर डैम बनने से देवघाट में फल्गु नदी में पानी रहेगा। इससे पिडदानियों को कर्मकांड में परेशानी नहीं होगी। फल्गु नदी में 266 करोड़ की राशि से प्रदेश का पहले रबर डैम का निर्माण किया जा रहा है। डैम अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा। डैम का निर्माण 65 प्रतिशत हो गया है। डैम का निर्माण होने के बाद नदी में 2500 घन मीटर पानी रहेगा। डैम की लंबाई 411 मीटर होगी। वहीं मुख्यमंत्री ने सीताकुंड पिडवेदी का भी जायजा लिया। जहां हृदय योजना के तहत किया गया सुंदरीकरण काम को देखा। बुडको के काम को सीएम ने सराहा

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुडको द्वारा किया जा रहा कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने ने ब्रहायोनि पहाड़ी पर नवनिर्मित पानी टंकी का जायजा लिए। बुडको द्वारा शहर में पानी की आपूर्ति को लेकर दो पानी टंकी का निर्माण किया गया है। सीएम ने दोनों पानी टंकी देखने के बाद कार्यो सराहना किया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द से काम को पूरा करे। जिससे शहर के लोगों को शुद्ध जल मिल सके। वहीं सीएम ने पहाड़ी पर बने पुराना पानी टंकी को देखा। सीएम के साथ बुडको के एमडी धर्मेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता विजय कुमार शर्मा, विजय कुमार लाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।