दो घंटे गया में रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को गया में चुनावी सभा को संबोधित किया। मोक्ष व ज्ञान की धरती पर लगभग दो घंटे उन्होंने व्यतीत किए। 345 बजे राहुल गांधी विशेष विमान से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पूर्व से उनका इंतजार शत्रुघ्न सिन्हा और महागठबंधन के प्रत्याशी जीतनराम मांझी कर रहे थे।
गया । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को गया में चुनावी सभा को संबोधित किया। मोक्ष व ज्ञान की धरती पर लगभग दो घंटे उन्होंने व्यतीत किए। 3:45 बजे राहुल गांधी विशेष विमान से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पूर्व से उनका इंतजार शत्रुघ्न सिन्हा और महागठबंधन के प्रत्याशी जीतनराम मांझी कर रहे थे। एयरपोर्ट से राहुल गांधी, शत्रुघ्न सिन्हा व प्रत्याशी जीतन राम मांझी के साथ प्रस्तावित चुनावी सभा स्थल गाधी मैदान पहुंचे और सभा को संबोधित किया। गाधी मैदान से 5:09 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। वहां से 5:45 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।