Move to Jagran APP

मुखिया ने जरूरतमंदों में बांटे एक हजार कंबल, सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में दो सौ को किया सम्‍मानित

तरार में शुक्रवार को पूर्व मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी दयाशंकर प्रसाद द्वारा कंबल वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब 1000 व्यक्तियों को कंबल दिया गया और 200 से अधिक व्यक्तियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

By Prashant KumarEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 03:59 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 03:59 PM (IST)
मुखिया ने जरूरतमंदों में बांटे एक हजार कंबल, सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में दो सौ को किया सम्‍मानित
मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल। प्रतीकात्‍मक चित्र।

जागरण टीम, औरंगाबाद। तरार में शुक्रवार को पूर्व मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी दयाशंकर प्रसाद द्वारा कंबल वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब 1000 व्यक्तियों को कंबल दिया गया और 200 से अधिक व्यक्तियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर संत कुमार दुबे, राम दरस प्रसाद, रामनिवास प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद चौरसिया, मनोज सिंह, मोहम्मद सरफुद्दीन अंसारी, भोला खान, शकील अंसारी, हनान अंसारी, गुड्डू, निजाम अंसारी, ईश्वर दयाल प्रसाद, सिपाही सिंह, अशोक सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं कंबल वितरण कार्य किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन कपिलेश्वर प्रसाद विद्यार्थी ने किया।

loksabha election banner

जितेंद्र सिंह, श्री आनंद पांडे, मनोज कुमार मंजूल, रंजन कुमार, अजय कुमार एवं अन्य ने अपने गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबला पर लाल बिहारी, नाल पर सोहराई प्रजापति, हारमोनियम पर ब्रह्मदेव राम, बेंजू पर दुबे जी, ऑर्गन पर मनोज मुस्कान और पेड पर राजा बाबू ने अपने हाथ की कला दिखलाई। दया शंकर प्रसाद ने कहा कि गरीबों की सेवा ही मानव सेवा है। ठंड से जो ठिठुर रहे होते हैं उनको कंबल देकर ठंड से बचाना ही असली जनसेवा है। कड़ाके की शीतलहर पड़ रही है, ऐसे में इनकी पहली जरूरत कंबल है। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों को समय पर कंबल देना काफी महत्वपूर्ण है।

पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर प्रसाद द्वारा कंबल का वितरण किया जाना काफी मायने रखता है। खासकर इतनी बड़ी संख्या में पंचायत के जरूरतमंद गरीबों को कंबल दिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि कई गांव के ऐसे कमजोर व्यक्ति दिखे जो लाचार हैं, दिव्यांग हैं, काफी वृद्ध हैं और उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। वैसे व्यक्तियों को कंबल वितरण कार्यक्रम से काफी राहत मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.