लोक आस्था का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न
संवाद सूत्र, बाराचट्टी : आस्था के महापर्व छठ पूजा प्रखंड में बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो
संवाद सूत्र, बाराचट्टी : आस्था के महापर्व छठ पूजा प्रखंड में बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। विभिन्न पूजा समितियों व संगठनों ने छठ घाट आवागमन वाले मार्ग की साफ-सफाई के अलावा नदी में प्लास्टिक बिछाकर पानी का व्यवस्था कराई। साथ ही मंगलवार को छठ व्रतियों के बीच साड़ी, नारियल व फलों का वितरण किया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थानाध्यक्ष ह्रदयकात संभाले थे। सशस्त्र सीमा बल बीबी पेसरा कैंप के सहायक कमांडेंट ललित कुमार, सोहेल साहेब, एसटीएफ कैंप हिरूआ के इंस्पेक्टर शैलेश मिश्र राउंड द क्लाक गश्ती पर रहे। सरमा बाजार मे रंजीत मेमोरियल क्लब की ओर से भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर भव्य सजावट की गई थी। मुखिया कुमारी माधुरी, गायत्री देवी, राजू यादव, दीनानाथ प्रजापत, ओकार साव, नीलू कुमारी सहित अन्य सहयोग कें हाथ बंटाए।