बदला मौसम का मिजाज, हुई बूंदाबांदी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। मौसम के बदले तेवर से जहां आम लोगों को राहत मिली वहीं किसान परेशान हैं। उन्हें खेतों में तैयार गेहूं की फसल की चिंता सताने लगी है।
गया । पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। मौसम के बदले तेवर से जहां आम लोगों को राहत मिली, वहीं किसान परेशान हैं। उन्हें खेतों में तैयार गेहूं की फसल की चिंता सताने लगी है।
तेज हवा और गरज के साथ मंगलवार अल सुबह से लेकर दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बारिश के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। जबकि न्यूनतम तापमान लगभग तीन डिग्री उपर चढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.9 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे से पहले 4.7 और उसके बाद 3.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।